{"_id":"670c67bf712443bdfe0e0b96","slug":"apart-from-the-block-the-district-mobile-team-will-also-monitor-the-expert-examination-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-499529-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निपुण परीक्षा में ब्लॉक के अलावा जनपदीय सचल दल करेगा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निपुण परीक्षा में ब्लॉक के अलावा जनपदीय सचल दल करेगा निगरानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की निपुण परीक्षा मुरादाबाद मंडल में 22 और 23 नवंबर को होगी। विद्यार्थी ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। एडी बेसिक के अनुसार महानिदेशक ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। भाषा व गणित में विद्यार्थियों को दक्ष करने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जनपद स्तरीय और विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता टीमें गठित की जाएंगी।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से पारदर्शितापूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुरादाबाद मंडल में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 22 नवंबर को होगी। वहीं कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी। ओएमआर शीट पर विद्यार्थियों अपनी नौ अंकों की स्टूडेंट आइडी भरनी होगी, इसके लिए सिर्फ काले पेन का इस्तेमाल करना होगा।
प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट परीक्षा के तीन दिन पूर्व ब्लाक संसाधन केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी।। फिर इन्हें विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। परीक्षा से 15 मिनट पहले प्रधानाध्यापक सीलबंद पैकेट खोलेंगे। परीक्षा के बाद शिक्षक ओएमआर शीट को स्कैन कर परख एप पर अपलोड करेंगे। परीक्षा के दाैरान शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। परीक्षा से पहले सभी अधिकारियों का डायट में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
कक्षा एक से तीन के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे
कक्षा एक से तीन के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे। छोटे बच्चे होने के कारण शिक्षक उन्हें अपने पास बुलाकर सवाल जवाब करेंगे। उनके उत्तरों को शिक्षक ही भरेंगे। इसके साथ ही कक्षा 4 से 8 के छात्रों को खुद ओएमआर शीट को भरना होगा।
वर्जन...
निपुण परीक्षा की तैयारी की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में बेहतर एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का सृजन करना है। महानिदेशक के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। - बुद्धप्रिय सिंह, एडी बेसिक