{"_id":"5712ab0e4f1c1ba96f4a6d97","slug":"anti-pregnency-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी गर्भपात की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी गर्भपात की दवा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
दवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भपात की दवाएं अब डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेंगी। अगर कहीं बगैर पर्चे के बिक्री होगी तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तत्काल सस्पेंड किया जाएगा। लखनऊ में इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में चेकिंग के आदेश जारी हुए हैं। मुरादाबाद में कई मेडिकल स्टोरों से सेल पर्चेज का रिकार्ड तलब किया गया है।
दरअसल लखनऊ में इस प्रकार के मामले सामने आए हैं। एक महिला ने बगैर डाक्टर से सलाह लिए मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा खरीदकर खा ली थी। महिला की तबीयत बिगड़ गई। नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब ड्रग विभाग ने छानबीन की तो पता चला कि मेडिकल स्टोर वाले ने बगैर डाक्टर के पर्चे पर ही दवा दे दी थी।
कुछ दूसरे जनपदों से भी इस प्रकार के मामले सामने आए। इस पर ड्रग विभाग ने आदेश जारी किया है कि सभी मेडिकल स्टोरों को चेक किया जाए। अगर कहीं बगैर डाक्टर के पर्चे के दवा बिक रही हो तो तत्काल लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाए। यह सभी दवाएं शेड्यूल एच में आती हैं लिहाजा बगैर चिकित्सीय सलाह के इनकी बिक्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
दवाओं की निगरानी बढ़ेगी- उपायुक्त औषधि एके जैन का कहना है कि इन दवाओं की निगहबानी बढ़ा दी गई है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों से कहा गया है कि वह नियमित चेकिंग करते रहें। अगर कहीं से किसी प्रकार की शिकायत आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोर वालों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।