फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another criminal arrested for kidnapping gold smugglers

Moradabad News: सोना तस्करों को अगवा करने में एक और बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Another criminal arrested for kidnapping gold smugglers

विज्ञापन
मुरादाबाद। दुबई से पेट में सोने के कैप्सूल छिपाकर लाने वाले तस्करों को अगवा करने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश मो. हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
रामपुर जिले के टांडा निवासी शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार 23 मई को दुबई से पेट में सोना छिपाकर लाए थे। दिल्ली से टांडा जाते समय बदमाश उन्हें अगवा कर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में ले गए थे और उनका पेट चीरकर सोना निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को तस्करों को बदमाशों से छुड़ा लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों उत्तराखंड के काशीपुर निवासी रजा चौधरी उर्फ राजा और कटघर के एकता विहार निवासी तुफैल उर्फ तौफिक को गिरफ्तार कर लिया था। कई अन्य बदमाश माैके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद मेडिकल टीम ने चारों के पेट से सोने के 29 कैप्सूल बरामद किए थे। इसके बाद सभी आरोपी जेल भेज दिए गए थे।

तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तस्करों को अपहरण करने के मामले में रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के जालपुर निवासी मो. हसन को गिरफ्तार किया गया है। तुफैल और रजा चौधरी के साथ मो. हसन भी शामिल था। आरोपी से पूछताछ में अन्य बदमाशों की जानकारी मिली है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed