{"_id":"66153c323f66a3ac52074d3c","slug":"another-case-registered-against-sp-candidate-ruchi-veera-action-taken-against-meeting-without-permission-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के खिलाफ एक और केस दर्ज, बिना अनुमति बैठक करने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के खिलाफ एक और केस दर्ज, बिना अनुमति बैठक करने पर कार्रवाई
Tue, 09 Apr 2024 06:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:31 PM IST
सार
मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दूसरा केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में भी मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा
- फोटो : अमर उजालाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का एक और केस दर्ज किया गया है। नागफनी थाना में उड़न दस्ता (एफएसटी) प्रभारी शिव मोहन की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। केस में कांग्रेस नेता असद मौलाई को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
उड़न दस्ता के प्रभारी शिव मोहन नागफनी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि आठ अप्रैल की दोपहर मोहल्ला डेहरिया स्थित पूर्व विधायक राहत मौलाई के बेटे असद मौलाई अपने आवास पर सपा कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में बिना अनुमति के सभा कर रहे थे।
विज्ञापन
इस सभा में रुचि वीरा करीब 80 लोगों के साथ मौजूद थीं। सभा में रुचि वीरा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शिव मोहन ने बताय कि इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सभा की अनुमति के बारे में जानकारी की गई तो कोई अनुमति नहीं दिखा पाया। इससे पहले सिविल लाइंस थाने में रुचि वीरा और उमाकांत गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
यहां भी बिना अनुमति के उमाशंकर गुप्ता के आवास में सभा करने का आरोप लगाया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि चुनाव संहिता उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है।