{"_id":"627569fa2ca9f30a1463e17b","slug":"another-case-of-corona-surfaced-nine-active-patients-moradabad-news-mbd4271433176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का एक और मामला सामने आया, सक्रिय मरीज हुए नौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का एक और मामला सामने आया, सक्रिय मरीज हुए नौ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युवक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की है।
बुद्धि विहार निवासी 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने तबीयत खराब होने के बाद निजी लैब में अपनी जांच करवाई थी। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के अनुसार व्यक्ति द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया गया है, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की है। शनिवार को व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए पते पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी, ताकि उसका सही उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि अब मुरादाबाद जनपद में कोरोना संक्रमण से सक्रिय केसों की संख्या नौ हो गई है। इन सभी मरीजों की दिल्ली या एनसीआर से लौटने के बाद जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए सभी को मास्क पहनना है। शहरवासी डरने के बजाय सतर्कता अपनाएं और खुद को और अपने परिजनों को संक्रमण से बचाएं। वहीं जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सभी मरीजों को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 14 आयु वर्ष से ऊपर के सभी किशोर, युवक और व्यक्तियों की जिनकी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरी डोज नहीं लगी है, उनकी दूसरी डोज लगाने को भी कहा गया है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि घर से बाहर निकलते समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ मास्क का जरूर इस्तेमाल करें। मास्क कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य संक्रमित बीमारियों से भी बचाता है।