फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   animals killing in moradabad

फैक्टरी चौकीदार और ग्रामीण को तमंचे के बल बंधक बनाकर काटे पशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
animals killing in moradabad
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रविवार देर रात आरोपियों ने फैक्टरी चौकीदार और एक ग्रामीण को तमंचे के बल पर लेकर बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वहीं पशुओं का कटान किया और मांस वाहनों में लादकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के रफातपुर गांव के पास निर्यात फैक्टरी है। इस फैक्टरी में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के भीतखेड़ा गांव निवासी लाल सिंह चौकीदारी करता है। लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे वह फैक्टरी के पीछे राउंड पर गया था। इसी दौरान उसने देखा कि कुछ लोग पशुओं का कटान कर रहे थे। यहां एक कार और पिकअप वाहन भी खड़ा था। आरोपियों ने तमंचे के बल पर लाल सिंह को बंधक बना लिया। आधे घंटे बाद यहां करीब चार बजे भैंसिया गांव का एक ग्रामीण चारा काटने पहुंच गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे भी बंधक बना लिया। काफी देर बाद भी लाल सिंह फैक्टरी में वापस नहीं लौटा तो दूसरे चौकीदार ने लालपुर निवासी राजवीर ने इसकी जानकारी दिन के चौकीदार उमेश कुमार को फोन पर दी। इसके बाद वह लाल सिंह की तलाश में निकले। आरोप है कि इसी दौरान पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पकड़े जाने के डर से आरोपी लाल सिंह को छोड़कर दोनों वाहनों में मांस लादकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की। मगर सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

फैक्टरी के पीछे पशु काटे गए हैं। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, एसएसपी
दो बार फैक्टरी की पिछली दीवार में लग चुका है कूमल
मुरादाबाद। चौकीदार लाल सिंह ने बताया कि फैक्टरी की पिछली दीवार में दो बार कूमल लग चुका है। चोर यहां से चोरी कर चुके हैं। रात में एक दो बार फैक्टरी की पिछली दीवार की ओर भी चक्कर लगाने जाता है।
साइकिल पर मांस लादकर भैंसिया गांव ले गए लोग
मुरादाबाद। चौकीदार का दावा है कि मौके पर सात-आठ पशु काटे गए थे। इनमें एक गाय थी। जिस वक्त आरोपी पशुओं का कटान कर रहे थे। उस वक्त भैंसिया गांव के लोग साइकिल से वहां पहुंचे थे और मांस लादकर चले गए।

चौकीदारों ने वाहनों के टायर पर किया था फायर
मुरादाबाद। चौकीदारों का कहना है कि उन्होंने जवाबी फायरिंग की थी। इस दौरान आरोपियों के वाहनों पर भी फायरिंग की गई थी। बावजूद इसके आरोपी वाहन दौड़ाकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed