फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anil Chaudhary murder case: The needle of suspicion is turning on close ones

अनिल चौधरी हत्याकांड : शक की सुई करीबियों पर घूम रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Anil Chaudhary murder case: The needle of suspicion is turning on close ones
मुरादाबाद। पीतल व्यवसायी अनिल चौधरी हत्याकांड में जांच के दौरान हत्यारोपी मोहित दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस को शक है कि घटना में व्यवसायी के करीबियों का भी हाथ हो सकता है। इस मामले में पुलिस अभी तक चार लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी पीतल व्यवसायी अनिल चौधरी मूल रुप से रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर के रहने वाले थे। शनिवार देर रात दो लोगों ने घर में घुसकर चाकुओं से अनिल चौधरी की हत्या कर दी थी। व्यवसायी के पोस्टमार्टम में 15 घाव के निशान पाए गए थे। इस घटना के बाद हत्यारोपी कटघर के छोटा छत्ता बीच निवासी अमोद गुप्ता(42) मुगलपुरा के बरवालान चौराहे पर घायलावस्था में मिला था। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के तीन घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में अनिल के पिता ने आरोपी अमोद गुप्ता और उसके यहां किराये पर रहने वाले दूसरे आरोपी मोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी मोहित शहर छोड़कर भाग गया। दो दिन दबिश देने के बाद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मोहित के साथ एक और युवक आमोद के यहां किराये पर रहता था, जो बाला जी का दरबार लगाता है। उसका अनिल के घर में आना-जाना था। पुलिस की जांच में ऐसे संकेत मिले हैं। दरअसल पुलिस ने हत्या के राजदार युवक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दोस्त से अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। इसी कारण अनिल के करीबियों पर पुलिस का शक और गहरा गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि बहजोई के मूल निवासी मोहित की तलाश के लिए पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी है। इस बारे में एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हत्याकांड में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। हत्यारोपी मोहित की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed