फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry with mother's scolding, daughter hangs on the noose, dies

मां की डांट से नाराज बेटी फांसी के फंदे पर झूली, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Angry with mother's scolding, daughter hangs on the noose, dies
पाकबड़ा। सोमवार की शाम को नगर के बुध बाजार मोहल्ले में मां की डांट से नाराज होकर बेटी फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बुध बाजार निवासी शमीम सैफी सऊदी अरब में काम करते हैं। शमीम के परिवार में पत्नी, चार बेटी और एक बेटा है। शमीम की सबसे बड़ी बेटी 21 वर्षीय अनम कमरा बंद कर फंदे पर झूल गयी। मां के अनुसार अनम को दिन से हाफिज कुरान पढ़ाने आ रहे है। अनम नहीं पढ़ रही थी। इसी को लेकर दोपहर चार बजे के आस पास मां ने अनम को डांट दिया था। उसके बाद मां पड़ोस में बैठने चली गयी थी।
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज होकर अनम ने कमरा बंद कर लिया। छोटी बहन ने आवाज लगाकर कमरा खुलवाना चाहा तो कोई आवाज नहीं आया। उसके बाद मां को बुलाया। काफी देर तक आवाज लगाईं और दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो अनम फंदे पर लटकी हुई थी। रोने व चीखने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी आ गए। देर शाम पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने युवती का शव नीचे उतारकर पंचायत नामा भरकर परिजनों को सौप दिया है। परिजनों ने बताया की उसकी बेटी ने अपनी मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या की है इसके लिए वह किसी को जिम्मेदार नहीं मानते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed