फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry at her father's beating, the bride refused to marry, the wedding procession returned

Moradabad News: पिता की पिटाई से खफा दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, लौटी बरात

Wed, 18 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Angry at her father's beating, the bride refused to marry, the wedding procession returned
कांठ/स्योहारा (बिजनौर)। सोमवार को गांव राजीपुर सहसपुर में चढ़त के दौरान दूल्हे के ऊपर रुपये लगाने को लेकर दूल्हे पक्ष व दुल्हन पक्ष में मारपीट हुई थी। घटना में दुल्हन का पिता, भाई सहित तीन लोग घायल हो गए थे। झगड़े के बाद युवक ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। देर रात पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी हुआ लेकिन बाद में दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। थाने में दो दिन चली पंचायत के बाद भी सहमति न बनने पर बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई।
विज्ञापन

राजीपुर सहसपुर में मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गांव मगपुरी से बरात आई थी। दोपहर लगभग तीन बजे बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के ऊपर दुल्हन के भाई विशाल द्वारा रुपये लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन के भाई, पिता व एक रिश्तेदार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना के बाद दूल्हे ने फेरे लेने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर रात नौ बजे दूल्हा फेरे लेने को सहमत हुआ लेकिन फिर दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

दुल्हन का कहना था कि दूल्हे ने शराब पीकर मारपीट की है तो ये आगे भी नहीं सुधरेगा। पुलिस दूल्हे व उसके परिवार सहित दोनों पक्षों को थाने ले आई। सोमवार व मंगलवार दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों ने समझौते का प्रयास किए लेकिन दुल्हन शादी नहीं करने पर अड़ गई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके चलते बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed