फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angered by the saffronisation, the SP councilors boycotted the swearing-in ceremony

भगवाकरण से नाराज सपा पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

Wed, 13 Dec 2017 02:33 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
Angered by the saffronisation, the SP councilors boycotted the swearing-in ceremony
भगवाकरण से नाराज सपा के पार्षदों ने शपथ नहीं ली। - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह के भगवाकरण से नाराज सपा पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। सपा के 16 पार्षद मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। वहीं शपथ लेने के बाद मेयर विनोद अग्रवाल की दूसरी पारी शुरू हो गई है। उन्हें उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंडलायुक्त ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


पंचायत भवन के मैदान पर कई दिन पहले से ही शहर की नई सकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही थीं। पंडाल का भगवाकरण किया गया था। यही भगवा रंग सपा के निर्वाचित पार्षदों को खटक गया। नगर निगम की ओर से सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन भगवा रंग में रंगे पंडाल में सपा पार्षदों ने शपथ लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सपा के महानगर अध्यक्ष शुएब पाशा ने बताया कि जब कार्यक्रम का आयोजन सरकारी खर्च किया गया था तो पंडाल को भगवा रंग में क्यों तैयार किया गया। भाजपा नेताओं के इशारे पर अफसरों ने भगवा रंग में पंडाल तैयार किया है। जिसमें हमारे किसी भी पार्षद ने शपथ नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पार्षद इदरीश मंसूरी, जीनत, सलीम वारसी, सैयद असद कमाल, अनवर अली, इकबाल अहमद, शाहीन परवीन, अहमद हसन, नाजमा, मो. जान, नसीम पाशा, शबनम, तबस्सुम, अब्दुल करीम, जहीर मलिक और सुदेश सिंह ने शपथ ग्रहण नहीं की है। वहीं मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में विनोद अग्रवाल को मेयर पद की शपथ दिलाई। मेयर के साथ 54 पार्षदों ने भी पद शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed