फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angered by the power crisis, residents of Jayantipur and Dhakka surrounded the power station.

Moradabad News: बिजली संकट से गुस्साए जयंतीपुर और ढक्का में लोगों ने घेरा बिजलीघर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Angered by the power crisis, residents of Jayantipur and Dhakka surrounded the power station.
मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने सोमवार रात लाइनपार के जयंतीपुर और ढक्का क्षेत्र के लोगों का सब्र तोड़ दिया। ढक्का बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन का जंपर कटने से दोनों इलाकों में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। घरों में अंधेरा छा गया, पंखे और कूलर बंद हो गए। परेशान लोग रात करीब 10 बजे बिजलीघर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझाने के बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोप है कि इलाके में लगभग हर रात कई-कई घंटे बिजली कटौती की जाती है। शिकायत करने पर न तो बिजलीघर का स्टाफ फोन उठाता है और न ही जूनियर इंजीनियर उपलब्ध होते हैं। इससे लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंशुल, विवेक और अनिल ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे से दो बजे तक बिजली गुल रही। सोमवार को दिन में भी करीब चार घंटे आपूर्ति बंद रही। रात आठ बजे फिर बिजली चली गई तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। बड़ी संख्या में लोग बिजलीघर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान बिजलीकर्मी वहां से निकल गए। करीब साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बिजली कटौती का असर घरों में लगे इनवर्टरों पर भी पड़ा। कई लोगों के इनवर्टर पूरी तरह डिस्चार्ज हो गए, जिससे बिजली आने के बाद भी परेशानी बनी रही। लोगों का कहना है कि यदि ओवरलोडिंग की समस्या है तो विद्युत निगम को ट्रांसफार्मर और लाइन की क्षमता बढ़ानी चाहिए। बार-बार की कटौती का खामियाजा उपभोक्ताओं को नहीं भुगतना चाहिए। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटने के कारण ढक्का और जयंतीपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। खराब जंपर बदलकर नया जंपर लगा दिया गया है, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

इन स्थानों पर भी हुई बिजली कटौती
चंद्रनगर - चार घंटे
रेलवे हरथला कॉलोनी - चार घंटे
विवेक विहार - चार घंटे
नया मुरादाबाद - छह घंटे
सरोवर नगर - तीन घंटे
ट्रांसपोर्ट नगर - तीन घंटे
दस सराय - तीन घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed