फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anand Mohan became president, Kapil Gupta became general secretary

Moradabad News: आनंद मोहन बने अध्यक्ष, कपिल गुप्ता महासचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Anand Mohan became president, Kapil Gupta became general secretary
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर आनंद मोहन गुप्ता ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अमीरुल हसन जाफरी को 822 मतों के बड़े अंतर से हराया है। जबकि महासचिव पद पर कपिल गुप्ता ने कब्जा जमाया। कपिल ने राजेश कुमार को 41 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। वहीं अजय बंसल कोषाध्यक्ष और अंजार हुसैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव समेत 21 पदों पर 29 जुलाई को मतदान हुआ था जिसमें 2221 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। बुधवार की सुबह दस बजे से शाम 6.30 बजे 16 राउंड की मतगणना हुई थी। 16 राउंड तक अध्यक्ष पद पर आनंद मोहन गुप्ता बड़ी बढ़त ले चुके थे। इसके बाद मतगणना बंद कर दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से फिर मतगणना शुरू हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए। आनंद मोहन को 1509 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमीरुल हसन को 687 वोट ही हासिल कर पाए। आनंद मोहन गुप्ता ने 822 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्जकर बार के नए अध्यक्ष बन गए। महासचिव पद पर कपिल गुप्ता और राजेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला चला। कपिल गुप्ता को 531 वोट मिले जबकि राजेश कुमार को 490 वोट मिले हैं। कपिल गुप्ता ने 41 वोट अधिक पाकर महासचिव पद पर कब्जा जमाया। कोषाध्यक्ष पर अजय बंसल को 774 मत मिले जबकि पारुल अग्रवाल को 772 मत मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अजय बंसल को विजयी घोषित किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंजार हुसैन ने 582 वोट पाकर संजीव कुमार राघव को 30 वोटों से हरा दिया। संजीव कुमार राघव 552 वोट हासिल कर पाए।
विज्ञापन

-----
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो और संयुक्त सचिव पर तीन पद परिणाम घोषित
मुरादाबाद। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद और संयुक्त सचिव के तीन पद हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पुनीत चौहान ने 1091 और सचिन शर्मा ने 817 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है जबकि संयुक्त सचिव पद पर जितेंद्र प्रताप सिंह को 642, आवरण अग्रवाल को 555 तो रमापंत पांडेय को 537 वोट मिले। तीनों ने संयुक्त सचिव पद जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दोबारा मतगणना में जीते अजय बंसल

मुरादाबाद। कोषाध्यक्ष पद अजय बंसल और पारुल अग्रवाल के बीच कड़ी टक्कर रही। मतगणना में दोनों को 273-273 मत मिले। इसके बाद दोनों ही प्रत्याशियों ने एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति के सामने दोबारा मतगणना कराने की मांग रखी। दोबारा मतगणना हुई तो अजय बंसल के 774 वोट वोट मिले जबकि पारुल अग्रवाल के 772 वोट मिले। एल्डर्स कमेटी ने अजय बंसल को कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया।
----
ढोल पर थिरके समर्थक
मुरादाबाद। परिणाम घोषित होते हुए विजयी प्रत्याशियों के समर्थक झूम उठे। उन्होंने ढोल बजाकर डांस किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद मोहन गुप्ता ने विजयी जुलूस निकाला।
00
अदालतों और कार्यालयों को सीरिज में कराया जाएगा। अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। नए चेंबर बनवाए जाएंगे और अधिवक्ताओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हित में निर्णय लिए जाएंगे। - आनंद मोहन गुप्ता, नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष



अध्यक्ष पद
- आनंद मोहन गुप्ता- 1509

- अमीरुल हसन जाफरी- 687



महासचिव पद

- कपिल गुप्ता- 531

- राजेश कुमार-490
- राजीव चौधरी- 383
- दिनेश चंद्र तिवारी- 266
- आशकार हुसैन- 147
- अब्दुल रहमान- 137

- कुलभूषण सक्सेना- 76

- शरमिताभ सिन्हा- 73
- मुख्तयार हुसैन- 53

- प्रभात सिंघल-35
---------



वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद

- अंजार हुसैन 582

- संजीव कुमार राघव- 552
- अवनेश कुमार वर्मा- 405

- अरविंद मोहन मल्होत्रा- 231
---



कोषाध्यक्ष

- अंजय बंसल-774

- पारुल अग्रवाल- 772
- सीता सैनी- 207
- आसिफ सैफी- 207

----



सीनियर व जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के आज आएंगे परिणाम

मुरादाबाद। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामाशंकर ने बताया कि शुक्रवार को भी मतगणना होगी। अभी जूनियर कार्यकारिणी और सीनियर कार्यकारिणी सदस्य पद के परिणाम आने बाकी हैं। शुक्रवार का घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed