फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha Theft of milk trader house in Hasanpur thieves took away jewelery worth 15 lakhs

अमरोहा: हसनपुर में दूध कारोबारी के घर चोरी, 15 लाख के आभूषण ले गए चोर

Fri, 04 Feb 2022 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Feb 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
Amroha Theft of milk trader house in Hasanpur thieves took away jewelery worth 15 lakhs
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में दूध कारोबारी के बंद पड़े घर के ताले तोड़कर चोरों ने पंद्रह लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कायस्थान में दूध कारोबारी अमित गुप्ता का परिवार रहता है। गुरुवार की देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। जबकि उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसी बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


जिस कारण उन्हें बाजार में काफी समय लग गया। करीब नौ बजे वह वापस घर पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी में सामान बिखरा हुआ देख कर उनके होश उड़ गए। इस दौरान चोरों ने सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने के कंगन, पाजेब, अंगूठी समेत करीब 15 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कारोबारी ने एक पड़ोसी पर भी चोरी की वारदात को अंजाम देने का शक जताया है। इंस्पेक्टर पीके चौहान का कहना है कि चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed