फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha ranked fourth in the state in the TB eradication program.

Moradabad News: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा अमरोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Amroha ranked fourth in the state in the TB eradication program.
अमरोहा। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में अमरोहा ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जबकि रामपुर दूसरे स्थान पर रहा है। मुरादाबाद मंडल की बात करें तो रामपुर पहले और अमरोहा दूसरे स्थान पर है। संभल को प्रदेश में 13वां स्थान मिला है तो बिजनौर को 23वां स्थान मिला है। बिजनौर और संभल की मंडल में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योंगेद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार देश को टीबी मुक्त करने के लिए प्रयासरत है। इसमें टीबी मरीजों को गोद लेकर नप्रतिनिधियों, अफसरों और समाजसेविओं को अपनी देखरेख में उपचार के निर्देश दिए हैं। पोषण के लिए सरकार हर माह प्रति मरीज को एक हजार रुपये उसके खाते में भेज रही है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान में अमरोहा में 3158 टीबी मरीज सक्रिय हैं। जिनका मुफ्त इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शासन से 100 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त करने का लक्ष्य मिला था। इसमें ब्लाकस्तर पर सभी चिकित्सकों को ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर 1000 हजार की आबादी पर 30 आशंकित नमूने लेकर टीबी की जांच करने के निर्देश दिए थे। ब्लाॅक स्तर पर शिविर लगाकर नमूनों की जांच की तो 155 ग्राम पंचायतें ऐसी निकली जिसमें कोई भी टीबी मरीज नहीं निकला। जिन्हें टीबी मुक्त घोषित किया गया है। डीपीआरओ, सीएमओ द्वारा नामित चिकित्सक व एक टीबी विभाग का कर्मी इन ग्राम पंचायतों में जाकर सत्यापन करेंगे। जिसमें कोई भी टीबी मरीज न निकलने पर ग्राम संबंधित ग्राम प्रधानों को कलक्ट्रेट में सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed