फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amir arrested for begging Muslim to convert to Hindu

Moradabad News: मुस्लिम से हिंदू बनने के लिए गुहार लगाने वाला आमिर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Amir arrested for begging Muslim to convert to Hindu
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू प्रेमिका के लिए मुस्लिम से हिंदू बनने के लिए डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने वाले आमिर अली को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया आरोपी पर उसकी पत्नी ने धोखाधड़ी, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के प्रिंस रोड निवासी आमिर अली दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने तीन जुलाई को डीएम को एक प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें उसने लिखा कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखता है। इसलिए मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। जिसमें उसने बताया कि वह अपना नाम आमिर अली से बदलकर अमित माहेश्वरी रखना चाहता है। डीएम के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि आमिर एक युवती से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। इस मामले की जानकारी आते ही आमिर की पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा में केस दर्ज कराने को तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि आमिर के एक महिला से पहले से संबंध थे लेकिन उसने ये बात छिपाकर उससे निकाह किया। उसके इस अपराध में आमिर, उसके पिता, मां, बहनें और बहनोई भी शामिल हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की थी। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी पति आमिर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed