फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ameen murder, two injured

कलक्ट्रेट अमीन की मौत, दो लोग जख्मी

Sat, 14 Jan 2017 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
ameen murder, two injured
हत्‍या
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में केंद्रीय पुलिस अस्पताल के सामने शुक्रवार रात बेकाबू कार नेे कार-स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कलक्ट्रेट कर्मचारी (अमीन) के सिर में गंभीर चोट लगीर और ज्यादा खून बहने रसे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्कूटी सवार एक छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गोपालपुर नत्था नगला उर्फ कोकरपुुर गांव में राजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे रघुराज (35), होशियार और दिनेश सिंह हैं।
विज्ञापन


मझला बेटा रघुराज सिंह कलक्ट्रेट में एसएलओ ऑफिस में बतौर अमीन कार्यरत थे। रघुराज शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे बाइक से घर जा रहा था। जब वह केंद्रीय पुलिस अस्पताल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद एक स्कूटी में टक्कर मारते हुए आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे  में बाइक सवार रघुराज, स्कूटी सवार शगुफ्ता किसरौल और अंकित घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। 15-20 बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने रघुराज को मृत घोषित कर दिया।

अंकित की हालत गंभीर देख उसे टीएमयू रेफर कर दिया गया है। अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है। शगुफ्ता को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए हैं। हादसे की सूचना पर रघुराज के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ सिविल लाइंस डीके शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
 
रघुराज की पत्नी को देर रात तक नहीं दी गई खबर ः हादसे के बाद रघुराज के पिता राजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि रघुराज की पत्नी प्रेमलता दो बेटे सक्षम (12) और आरूष (6) हैं।


मौत की खबर देर रात तक रघुराज की पत्नी और बच्चों को नहीं दी गई थी, हालांकि प्रेमलता बार बार फोन कर परिजनों से अपने पति का हाल पूछती रही। परिजनों का कहना है कि एक्सिडेंट में घायल होने की खबर से ही प्रेमलता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed