फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   amarnath express cancelled

अमरनाथ सुपर फास्ट समेत 7 ट्रेनें रद्द, कोहरे से 35 ट्रेनें प्रभावित   

Wed, 08 Nov 2017 02:12 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Nov 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
amarnath express cancelled
ट्रेनें लेट
रेल पटरियों के मरम्मत कार्य की वजह से रेल संचालन बुरा असर पड़ रहा है। मंगलवार को रद्द रहने वालीं अमरनाथ सुपर फास्ट, जनता एक्सप्रेस समेत सात सात ट्रेनें बुधवार को भी नहीं चलेंगी। जबकि कोहरे की वजह से भी बुधवार को मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 35 ट्रेनें प्रभावित हो गईं हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल समेत अन्य मंडलों में पिछले कई दिनों से रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। देहरादून से बनारस चलने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को रद्द रही। रेलवे ने बुधवार को भी जनता एक्सप्रेस का रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गोरखपुर से जम्मू जाने वाली अमर नाथ सुपर फास्ट ट्रेन भी बुधवार को रद्द रहेगी। रेल पटरियों पर चल रहे कार्य की वजह से ये ट्रेन मंगलवार को भी नहीं चल सकी।
विज्ञापन


मुरादाबाद- कांठगोदाम, मुरादाबाद- काशीपुर, लखनऊ- सहारनपुर, सहानपुर- लखनऊ और मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर ट्रेनें भी बुधवार को रद्द रहेंगीं। मरम्मत के अलावा अब घने कोहरे की मार का असर भी रेल के संचालन पर पड़ रहा है। मंगलवार को मुरादाबाद से गुजरने वाली 35 ट्रेनें कोहरे से प्रभावित हो गईं। दो घंटे से लेकर 24 घंटे तक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी चल रही हैं। जन नायक एक्सप्रेस चौबीस घंटे, अवध- असम एक्सप्रेस नौ घंटे, काशी विश्वनाथ नौ घंटे, लिंक एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से दौड़ रही है। जबकि राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि कोहरे की वजह से मंडल में 35 ट्रेनों पर असर पड़ा है। कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर रेल मार्ग पर मंगलवार को नजीबाबाद के मुर्सरतपुर के पास रेल पटरी में फ्रैक्चर हो गया। जिसकी वजह से सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन रास्ते में ही खड़ी रही। मंगलवार सुबह छह बजकर 35 मिनट पर पटरी में फ्रैक्चर हो गया था। यहां से गुजरनी ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी। टीम मौके पर पहुंची और रेल संचालन बंद करने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। सुबह सात बजकर 10 मिनट ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed