{"_id":"612699718ebc3e79ee4eab18","slug":"alleged-scam-in-jal-jeevan-mission-the-dm-s-office-was-burnt-city-news-mbd4004103133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगा आप ने डीएम दफ्तर पर फोड़ा मटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगा आप ने डीएम दफ्तर पर फोड़ा मटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर मटके फोड़े। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष हाजी जाबिर हुसैन की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं कुछ देर प्रदर्शन व सभा की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में करोड़ों रुपये के घोटाले का भंडाफोड़ किया है।
उन्होंने कहा कि हर घर में पानी पहुंचाने की महत्वपूर्ण योजना में इस्तेमाल होने वाली पाइप लाइन का ठेका एक ऐसी कंपनी को दिया है जिसका भ्रष्टाचार एवं निकृष्ट पाइप लाइन बनाने में लिप्त रहने का इतिहास रहा है। पदाधिकारियों ने पानी भरे मटके को फोड़ कर भाजपा सरकार पर पानी में दलाली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें प्रदेश सरकार पर जीवन मिशन के क्रियान्वयन में घोटाले का आरोप लगाते हए उसकी सीबीआई जांच की मांग की है। इस मौके पर जिला महासचिव सुशील शुक्ला, जिलाध्यक्ष महिला विंग ममता गुप्ता, तरुण, लक्ष्मी सैनी, राशिद सैनी, अली वारिस वारसी, अनिल विश्नोई, हुमैरा खान, पूजा, गीता पांडे आदि मौजूद रहे।