फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegations of violence and indecency towards women in Delhi-Bareilly passenger train

Moradabad News: दिल्ली- बरेली पैसेंजर ट्रेन में मारपीट महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Allegations of violence and indecency towards women in Delhi-Bareilly passenger train
कुंदरकी। गुरुवार की रात करीब नौ बजे बरेली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद कुंदरकी रेलवे स्टेशन से कुछ आगे पर ट्रेन अचानक रोक दी गई। जिससे यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन में होली की वजह से यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। इस दौरान ट्रेन में एक युवक अपनी बहन और माता के साथ चंदौसी के निकट सिसरका रेलवे स्टेशन से सवार होकर दिल्ली दवाई लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुंदरकी रेलवे स्टेशन के पास कुछ अज्ञात युवकों ने ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होने और निकलने को लेकर उससे कहासुनी शुरू कर दी। इसी बीच अचानक विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान पीड़ित युवक के साथ मारपीट कर दी, जिससे युवक को चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान युवक की बहन और माता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों में खलबली मच गई। इसी वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रेन कुंदरकी के पास रुकी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद जीआरपी मौके पर आई। मारपीट के बाद पीड़ित परिवार ने ट्रेन से उतरकर कुंदरकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहीं कुंदरकी पुलिस ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed