फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegations of mismanagement at Ramlila; YouTubers banned from entry

Moradabad News: रामलीला में अव्यवस्था का आरोप, यूट्यूबरों की एंट्री पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Allegations of mismanagement at Ramlila; YouTubers banned from entry
मुरादाबाद। लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में अब यूट्यूबरों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को रामलीला मैदान में पहुंचे यूट्यूबरों को पुलिस प्रशासन बुलाकर बाहर कराया गया। आयोजकों का कहना है कि यूट्यूबरों की बढ़ती संख्या के कारण रामलीला की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए समिति ने मैदान में यूट्यूबरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी (रजिस्टर्ड), मुरादाबाद के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कई दिनों से करीब 10 से 12 यूट्यूबर आ रहे हैं। सभी रामलीला की वीडियो बनाने में जुटे रहते हैं। इससे आयोजन की व्यवस्थाएं संभालने में परेशानी हो रही है। सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भी यूट्यूबर मैदान में पहुंचे तो पुलिस प्रशासन को बुलाकर उन्हें बाहर कराया गया। समिति ने निर्णय लिया है कि अब किसी भी यूट्यूबर को रामलीला मैदान में प्रवेश कर वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामलीला धार्मिक आयोजन है। इसमें व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, ताकि दर्शक बिना किसी परेशानी के मंचन देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed