फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegations of misappropriating nine lakh rupees sent from Saudi Arabia.

Moradabad News: सऊदी अरब से भेजे गए नौ लाख रुपये हड़पने के आरोप

Fri, 11 Sep 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misappropriating nine lakh rupees sent from Saudi Arabia.
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला की ओर से उसके पति के सऊदी अरब से भेजे गए लगभग नौ लाख रुपये हड़पने के आरोप में उसके जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शरीफनगर निवासी आरिफा ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी शादी 25 फरवरी 2025 को शरीफ नगर निवासी मोहम्मद दानिश के साथ हुई है। उसके पति शादी से पहले और वर्तमान में भी अपने बड़े भाई मुजीबउद्दीन और भाभी आयशा खातून के साथ रहते हैं। आरिफा का कहना है कि उसके पति सऊदी अरब में काम करते हैं। उन्होंने सऊदी अरब से वेस्टर्न यूनियन बैंक सऊदी के माध्यम से अपनी भाभी आयशा खातून को 12 अप्रैल 2023 से 14 फरवरी 2024 तक 718538 रुपये भेजे। जिन्हें उनके पति ने अपनी शादी में खर्च करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

आरिफा के अनुसार लेकिन उनके भाभी भाई उनकी शादी पर भेजे रुपये खर्च नहीं किए। इसके बाद उनके पति दानिश ने तीन फरवरी 2025 से 15 मई तक 189291 फिर अपनी भाभी आयशा खातून को भेजे। आरिफा का कहना है कि उसके पति कुछ दिन पहले घर पर आए थे। उसे उन्होंने भाभी से पैसे लेने को कहा था। उसकी भाभी पैसे नहीं दे रही है। मांगने पर टालमटोल करती है। आरिफा का कहना है कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आयशा खातून और उसके पति मुजीबउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed