{"_id":"69d8106aec37d8b55206b9b9","slug":"all-six-accused-arrested-in-the-encounter-were-sent-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-874421-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर और डिलारी थाना क्षेत्र में बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किए। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों के पैर में गोली लगी थी।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को डिलारी थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव के जंगल में पशु के अवशेष मिले थे। डिलारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार की रात करीब दस बजे ततारपुर के जंगल में
बाइक सवार तीन आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो डिलारी के तुमड़िया कला निवासी मोइन कुरैशी और भगतपुर के चांदपुर निवासी मोहम्मद अंसारी गोली लगने से घायल हो गए जबकि दौलपुरी निवासी शकील अहमद को घेरकर गिरफ्तार कर लिया था। भोजपुर पुलिस ने इस्लामनगर के पास मुठभेड़ में डिलारी के गांव तुमड़िया कला निवासी मो. शफी और मो. रिजवान को गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। कुछ ही दूरी पर इनका तीसरा साथी भोजपुर के जामा मस्जिद मोहल्ला निवासी आरोपी एहतेशाम गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने चारों घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती उपचार कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सभी छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।