फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   All parties gear up to jump into the electoral fray

Moradabad News: चुनावी मैदान मेंं कूदने के लिए सभी दलों ने कमर कसीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
All parties gear up to jump into the electoral fray
मुरादाबाद। आयोग की तरफ से चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। देर रात तक राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी करने के लिए आला नेताओं के संपर्क साधने में लगे थे।
विज्ञापन

बूथ स्तर तक तैयारी पूरी
भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पार्टी बूथ स्तर तक तैयारी पूरी कर चुकी है। सोमवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय से आवश्यक दिशा निर्देश आएंगे। इस मामले में चुनाव के प्रभारी शीघ्र ही अपनी कमान संभालेंगे। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी मैदान में राजनीतिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी द्वारा किए गए विकास के कार्य जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा सकता है। पार्टी पहले से घोषित 14 अप्रैल तक कार्यक्रम जारी रखेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पिछली बार भी कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार भी अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। इस मामले में पार्टी के आला नेताओं के निर्देश पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के लिए काफी प्रत्याशी तैयार
बसपा के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश का कहना है कि पार्टी नगर निगम के 50 वार्डों में चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर चुकी है। अन्य दस नगर निकायों में कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर चुके हैं। दावा किया कि बसपा सभी लोगों को अपने परिणाम से चौंका देगी। चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी नेताओं की शीघ्र बैठक की जाएगी।


सपा की तैयारी शुरू
समाजवादी पार्टी ने अपनी जिला स्तर पर संगठन को बहाल नहीं किया है। मेयर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक 35 नामों में से पैनल बनाकर पार्टी आलाकमान को दे चुके हैं। अब पार्षद प्रत्याशियों के चयन के लिए शीघ्र एक कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed