Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ali Hussain became the president of the Lekhpal Sangh, defeating Abhishek by 11 votes.

Moradabad News: लेखपाल संघ अध्यक्ष बने अली हुसैन, अभिषेक को 11 वोटों से हराया

Tue, 11 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ali Hussain became the president of the Lekhpal Sangh, defeating Abhishek by 11 votes.
कांठ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कांठ तहसील इकाई के गठन के लिए सोमवार को चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार अली हुसैन ने अभिषेक चौहान को 11 वोटों से हराकर कर अध्यक्ष पद को अपने नाम किया। वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन


तहसील सभागार में दोपहर बाद चुनावी प्रक्रिया को शुरू किया गया। यहां उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कांठ अध्यक्ष पद के वर्तमान अध्यक्ष अली हुसैन और पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने अपने-अपने नामंकन कराए। इसके बाद मतदान शुरू किया गया। जिसमें 36 लेखपालों ने वोट डाले। परिणाम स्वरूप अली हुसैन को 23 और अभिषेक चौहान को 12 वोट मिले। एक वोट निरस्त हुआ। चुनाव समिति द्वारा 11 वोटों से अली हुसैन को अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके अलावा निशांत त्यागी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव सागर को सचिव, जहीरूद्दीन को उप सचिव, अंकित सक्सेना को कोषाध्यक्ष और फहीम अहमद को निर्विरोध ऑडिटर चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राधेश्याम द्वारा कांठ कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। अली हुसैन सोमवार को हुए चुनाव में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह लेखपालों की समस्याओं का दूर और मांगों को पूरा कराने के लिए कार्य करेंगे। किसी भी साथी का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed