{"_id":"67d28ac100074b838207fb85","slug":"alert-on-regarding-holi-procession-in-sambhal-friday-prayers-will-be-held-at-2-30-pm-in-jama-masjid-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संभल में होली के जुलूस निकलने को लेकर प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल में होली के जुलूस निकलने को लेकर प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी जुमे की नमाज
Thu, 13 Mar 2025 01:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:17 PM IST
सार
संभल में होली के जुलूस निकलने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। उधर, जामा मस्जिद कमेटी ने एलान किया है कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज 2.30 बजे अदा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से मस्जिदों को कवर कराया गया था।
विज्ञापन
संभल की जामा मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली और होली से एक दिन पूर्व निकलने वाले गुलाल के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाली दस मस्जिदों को कवर कराया गया है। जिससे किसी तरह की आशांति न फैले।
वहीं, दूसरी ओर जामा मस्जिद कमेटी ने भी जुमे की नमाज का समय 2.30 बजे तय कर दिया है। इसका एलान जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने किया है।
जुमे की नमाज के समय को लेकर खड़े हो रहे विवाद को बुधवार की शाम जामा मस्जिद कमेटी ने विराम लगा दिया है। सदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंतजामिया कमेटी ने निर्णय लिया है कि जुमे के दिन होली है।
सुबह से दोपहर तक होली के जुलूस निकाले जाएंगे। इसलिए जुमे की नमाज जामा मस्जिद में दोपहर 2.30 बजे अदा की जाएगी। इससे पहले होली के जुलूस संपन्न भी हो जाएंगे।
विज्ञापन
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में गुलाल का जुलूस निकलेगा। होली के दिन भी दो जुलूस निकाले जाएंगे। इन जुलूस के मार्ग पर दस मस्जिदें हैं। इन सभी मस्जिदों को तिरपाल से कवर कराया गया है। जिससे मस्जिदों में रंग की छींटे न पहुंचे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एसपी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता हुई है। इसमें भी कहा है कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाएं। किसी ने भी अफवाह फैलाई या माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: संभल में ढकी गईं होली के जुलूस मार्ग की मस्जिदें, जामा मस्जिद कमेटी ने जुमे की नमाज का समय किया तय

शिव हनुमान मंदिर में लोगों ने होली खेली
उधर, हाल ही में खुले खग्गू सराय के शिव हनुमान मंदिर में लोगों ने होली खेली और गीत गाए। एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने कहा कि "खग्गू सराय स्थित शिव-हनुमान मंदिर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। वहां पर्याप्त सुरक्षा तैनात है। वहां लोग उत्साह के साथ होली खेल रहे हैं। यहां सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से सुरक्षा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।"