{"_id":"602d865b8ebc3ee95c52bb24","slug":"alert-in-moradabad-railway-division-regarding-the-rail-stop-movement-of-farmers-city-news-mbd3799996177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर मुरादाबाद रेल मंडल में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर मुरादाबाद रेल मंडल में अलर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरुवार को होने वाले किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर मुरादाबाद रेल मंडल में अलर्ट है। जीआरपी और आरपीएफ के सभी थानों की टीमें साथ मिलकर सुरक्षा इंतजामों में लगी हैं। मुरादाबाद के अलावा चंदौसी, मिलक, राजा का सहसपुर, धनारी, हरदोई समेत लगभग सभी स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमों को निर्देशित किया गया है।
किसानों का रेल रोको आंदोलन गुरुवार दोपहर 12 बजे से चार बजे तक चलने की सूचना है। रेलवे की फोर्स इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्वक पूरा कराने के लिए तैयारियों में जुटी है। इस व्यवस्था में सिविल पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। विभिन्न जिलों के पुलिस कप्तानों से वार्ता कर सहयोग की अपील की गई है। जीआरपी पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता का कहना है कि मुरादाबाद रेल मंडल के 15 जिलों में जीआरपी के 14 थाने हैं, सभी थानों की टीमों को हर पल मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अभय प्रताप ने बताया कि आरपीएफ की हर पोस्ट के प्रभारी और टीम को जीआरपी के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि तकरीबन 29 स्थानों पर आरपीएफ तैनात रहेगी। वहीं जीआरपी मंडल में 44 स्थानों पर तैनात रहेगी।
ट्रेनें प्रभावित होने की सूचना नहीं
मुरादाबाद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना ने बताया कि वर्तमान में जंक्शन से प्रतिदिन आठ से नौ ट्रेनें गुजर रही हैं। फिलहाल किसी भी ट्रेन के लेट होने की स्थिति पर कुछ नहीं कहा जा सकता। आंदोलन की परिस्थितियों के अनुसार ट्रेन संचालन में फेर बदल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई ट्रेन लेट होगी तो इसकी घोषणा स्टेशन पर कराई जाएगी। जिससे यात्री जानकारी के अभाव में परेशान न हों।