फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert in Moradabad division: I Love Muhammad incident, Friday prayers held under tight security

मुरादाबाद मंडल में अलर्ट: आई लव मोहम्मद प्रकरण... कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज, अमरोहा-संभल में पुलिस गश्त

Fri, 03 Oct 2025 04:39 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद/अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद/अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 04:39 PM IST
सार

आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर मुरादाबाद मंडल में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कड़ी सतर्कता बरती गई। अमरोहा, रामपुर और संभल में पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से निगरानी की गई। 

विज्ञापन
Alert in Moradabad division: I Love Muhammad incident, Friday prayers held under tight security
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मुरादाबाद मंडल में सतर्कता बरती गई। हालांकि, कहीं कोई प्रदर्शन नहीं हुआ, लेकिन पुलिस जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर तैनात रही।  अमरोहा, नौगांवा सादात, जोया, गजरौला, मंडी धनौरा व हसनपुर में पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन


जुमे की नमाज सकुशल निबटने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके अलावा मुरादाबाद, संभल और रामपुर जिले में भी पुलिस गश्त जारी रही। अमरोहा में शुक्रवार की नमाज को सुबह से ही एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने क्षेत्र में गश्त शुरु कर दी थी। सभी मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज शुरु हुई। वहीं, सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों के साथ गश्त पर रहे। ड्रोन से भी निगरानी की गई। दोपहर बाद जिले में सभी जगह जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। कहीं भी विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने नगर क्षेत्र में एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ शक्ति सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर व स्वाट टीम के साथ मुख्य मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। बताया कि त्योहारों के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूर्णत सतर्क एवं मुस्तैद है।

किसी भी प्रकार की अराजकता, अशांति अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे व शांति के साथ मनाया जाए।

एसपी ने बताया कि जिलेभर में डायल-112 पीआरवी वाहनों को तैनात कर त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित किया गया। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।

जुमे की नमाज पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, जामा मस्जिद के आसपास मुस्तैद रही पुलिस
संभल में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मस्जिद के तीनों ओर बैरिकेडिंग कर पुलिस, पीएसी के जवान तैनात किए गए। जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी फोर्स लगाई गई। बरेली बवाल और आई लव मोहम्मद प्रकरण के बाद से पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में इस बार भी चौकसी दिखाई दी।  एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एहतियातन सख्ती बरती जा रही है, जबकि शहर का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed