फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh Yadav said BJP government will be bid farewell in the elections In Moradabad

UP: मुरादाबाद में बोले अखिलेश, चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई होगी, यूपी की भी भविष्यवाणी की

Wed, 17 Apr 2024 08:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 08:36 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई होगी। यूपी की सरकार भी जाएगी। भाजपा पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said BJP government will be bid farewell in the elections In Moradabad
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा इतना भ्रष्टाचार किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी भाजपा ने चंदा ले लिया। चंदा देने वाली कंपनियों के मुनाफा कमाने के कारण महंंगाई बढ़ी है। दस साल बाद अब भाजपा सरकार की विदाई तय है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की भी सरकार चली जाएगी।

विज्ञापन

भोजपुर स्थित जीआईसी की कृषि भूमि पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा प्रत्याशी रूचि वीरा और संभल के प्रत्याशी जियाउर रहमान के समर्थन में जनसभा करने आए थे।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम और आजम खां को झूठे केस में फंसाया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बांड को छिपाने के लिए दिल्ली के सीएम पर केंद्र सरकार कार्रवाई की। सरकार से किसी को न्याय नहीं मिला। झारखंड के सीएम पर झूठे मुकदमे लगाए गए। इसी प्रकार सपा के नेता आजम खां, उनके बेटे और परिवार पर झूठे मुकदमे लगाए गए। अब एक ही रास्ता है। भाजपा को सबक सिखाना है। जिले के छोटे कार्यकर्ताओं को भी झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। भाजपा यदि जीत रही तो पुलिस वाले क्यों केस लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगता है कि ये हार के डर से पुलिस को आगे कर रहे हैं। चुनाव में तीन दिन की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पुलिस पकड़े तो पकड़ में मत आना। मतदान के लिए सावधान रहें। बूथ की चौकीदारी कर लोगे तो कोई मुकाबला नहीं करेगा। यहां के लोग ज्यादा वोट डालते हैं। गठबंधन है तो इतने नेता और विधायक किसी दल के पास नहीं है। किसी के पास इतना शानदार कार्यकर्ता नहीं है। जो (भाजपा सरकार) 2014 में आए थे वे 2024 में जाएंगे। उत्तर प्रेदश में विदाई करते है तो बैंड बाजे के साथ करते हैं। वोट भी संविधान बचाएंगा। लोगों को न्याय दिलाएगा। एनडीए के जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी चली जाएगी।

आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव
अखिलेश यादव ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। वह सहयोग करने के लिए आया हैं। इंडिया गठबंधन की आज राहुल गाधी के साथ बैठक हुई है। पहले चरण के मतदाताओं से दोनों लोगो ने अपील की है। 2024 का यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए है। भाजपा के नेता नारा लगाते हैं कि 400 पार। यह नारा इसलिए दे रहे हैं कि वे बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के संविधान को बदलना चाहते हैं। 


आगे कहा कि हो सकता है ये वोट देने का अधिकार को भी छीन लें। दुनिया का सबसे खूबसूरत लोकतंत्र भारत का है। अगर संविधान के रास्ते पर सरकार चलेगी तो किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा लेकिन जबसे भाजपा सरकार आई है लगातार सरकार ने भेदभाव बढ़ाया है। अन्याय होने के कारण लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के किसान दिल्ली के बार्डर पर आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार ने सुनवाई नहीं की। सरकार को कोई परवाह नहीं की। जैसे ही 2022 का चुनाव आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed