फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ajay Rai: public gives chance will change direction Baba bulldozer, called he will definitely go Ayodhya

Ajay Rai: जनता ने मौका प्रदान किया तो बदल देंगे बाबा के बुलडोजर की दिशा, बुलाया तो अयोध्या जरूर जाएंगे

Tue, 26 Dec 2023 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 12:34 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निमंत्रण मिलता है तो कांग्रेसी भगवान श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर जरूर जाएंगे। भगवान राम भाजपाइयों के ही नहीं सभी के हैं। कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में झूठ के अलावा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
Ajay Rai: public gives chance will change direction Baba bulldozer, called he will definitely go Ayodhya
अमरोहा में यूपी जोड़ाे यात्रा के हुई सभा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मंगलवार को मुरादाबाद जिले में प्रवेश कर गई। यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता का साथ मिला तो बाबा के बुलडोजर की दिशा बदल दी जाएगी। उन्होंने भाजपा पर जमकर तंज कसे। सोमवार को अमरोहा शहर में पदयात्रा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बाबा वासुदेव तीर्थ पर पूजन से शुरू की। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए निकाली जा रही है। कांग्रेस ने हमेशा सभी जाति व वर्ग के लोगों का सम्मान किया है।
विज्ञापन


उसके बाद यात्रा शाह विलायत दरगाह तिराहे पर पहुंची। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने शाह विलायत दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद यात्रा लकड़ा चौराहे से टीपी नगर से गांधी प्रतिमा पहुंची। यहां पर गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद यात्रा आजाद रोड होते हुए बाबा भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से मंडी चौब होते हुए मुरादाबादी गेट से कैलसा होते हुए पायंती कलां के लिए रवाना हो गई। यह यात्रा सहारनपुर से 20 दिसंबर से शुरू हुई। 24 दिसंबर को बिजनौर पहुंची थी।  

बुलाया गया तो अयोध्या जरूर जाएंगे

वासुदेव तीर्थ स्थल से पूजा करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि निमंत्रण मिलता है तो कांग्रेसी भगवान श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर जरूर जाएंगे। भगवान राम भाजपाइयों के ही नहीं सभी के हैं। कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में झूठ के अलावा कुछ नहीं है।



कहा कि कांग्रेस की यात्रा को हर वर्गों का समर्थन व सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान राम के बिना राजनीति संभव नहीं पर उन्होंने कहा कि हम खुद काशी से आते हैं और हर हर महादेव हमारे यहां होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed