{"_id":"60b0001b8ebc3e00b15577c0","slug":"airport-all-deficiencies-have-been-overcome-now-flight-preparations-city-news-mbd390318224","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डा : दूर हुईं कमियां सारी, अब उड़ान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डा : दूर हुईं कमियां सारी, अब उड़ान की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे हवाई अड्डे के इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी खामियां दूर हो चुकी हैं। अब बहुत जल्द शहर से हवाई उड़ान शुरू करने की तैयारी है। गुरुवार को बिजली के खंभे लगाए जाने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। दो दिन में यह पूरा हो जाएगा। इसके अलावा रनवे, वॉच टावर, फायर सर्विस सेंटर, बिजली इंडीपेंडेंट लाइन, बाउंड्री वॉल आदि से संबंधित सभी कार्य पूरे हो गए हैं।
अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी अगले महीने इसका निरीक्षण करेंगे और फाइनल रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद मुरादाबाद से अंतर्देशीय उड़ाने शुरू हो सकेंगी। गौरतलब है कि दो बार एएआई के निरीक्षण में हवाई अड्डे के रनवे को लेंडिंग के लिए उचित नहीं पाया गया। इसके बाद रनवे के दोनों ओर मिट्टी डलवाई गई और सतह को दुरुस्त किया गया। तब जाकर तीसरी रिपोर्ट में रनवे पास हो सका। इसके अलावा कार पार्किंग, वीआईपी लॉज को भी संवारा गया है। सुरक्षा इंतजामों के तहत रनवे के आस-पास से पेड़ कटवाए गए हैं। बम निरोधक पिट भी पूरी तरह तैयार है। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह के मुताबिक सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। जो छिटपुट कार्य शेष हैं, उसे तेज गति से पूरा किया जा रहा है। हवाई अड्डे का शुभारंभ होने से पीतलनगरी के निर्यात को भी पंख लगेंगे। यहां से दिल्ली व लखनऊ के लिए उड़ाने शुरू होंगी, 20 सीटर विमान ही उड़ान भर सकेंगे।
बनते बनते लग गए सात साल
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014 में मूंढापांडे हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए मंजूरी दी थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विमान कई बार यहां हवाई पट्टी पर उतर चुका है। सरकार ने फरवरी 2014 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 52 हेक्टेयर भूमि पर 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसे पूरा करने के लिए बार बार शासन की ओर से बल दिया गया। प्रशासन की ओर से कई बार कार्य पूरा करने के झूठे दावे भी हुए। अब शायद महानगरवासियों का इंतजार खत्म होगा।
विज्ञापन
मूंढापांडे हवाई पट्टी को अब हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। जल्द ही इसका निरीक्षण किया जाएगा और फाइनल रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद हवाई अड्डे का शुभारंभ प्रदेश सरकार द्वारा किया जाना है।
- राजीव कुलश्रेष्ठ, जीएम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया