{"_id":"5d5da7108ebc3e6c5842fb0f","slug":"airodrum-moradabad-news-mbd3193092137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में तैयार करें हवाई अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में तैयार करें हवाई अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पंत नगर हवाई अड्डे के निदेशक संजीव सिंह ने बुधवार को भदासना स्थित हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। निदेशक ने दो माह में सभी अवरोधों को हटाने के निर्देश दिए हैं। एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह ने इसके लिए निर्माण एजेंसी और सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
एडीएम प्रशासन ने बताया कि हवाई अड्डे पर निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दिया गया है। निर्माण का कार्य करीब - करीब पूरा हो चुका है। कुछ अवरोध हैं जिन्हें दूर किया जाना है। अभी तक हो चुके कार्य की समीक्षा करने के लिए बुधवार को पंतनगर हवाई अड्डे के निदेशक संजीव सिंह भदासना पहुंचे। एडीएम प्रशासन भी इस दौरान मौजूद रहे। बिजली, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, वन विभाग, अग्निशमन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी यहां बुलाया गया था। निरीक्षण के बाद यहां निदेशक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की कार्ययोजना तैयार की। एडीएम प्रशासन ने बताया कि भदासना को नो फ्रिल एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए ओएलएस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अवरोधों को हटाने को सुरक्षा उपायों को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को दो माह का समय दिया गया है। दो माह के अंदर भदासना एयरपोर्ट उड़ानों के लिए तैयार हो जाएगा।