{"_id":"6a399b4885db3555570ec2ce","slug":"air-services-should-be-launched-and-the-power-crisis-resolved-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-931532-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हवाई सेवा शुरू की जाए, बिजली संकट दूर हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हवाई सेवा शुरू की जाए, बिजली संकट दूर हो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में निर्यातकों ने कारोबार से जुड़ीं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। निर्यातकों ने मुरादाबाद एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू कराने, बिजली संकट, ट्रैफिक जाम, जलभराव, सड़क सुरक्षा और स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने जैसे कई अहम मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।
बैठक में एमएचईए और यस से जुड़े निर्यातकों ने कहा कि मुरादाबाद एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने से जिले के निर्यात को सीधा लाभ मिलेगा। इस पर अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ बैठक कर जल्द स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया। निर्यातकों ने मझोला क्षेत्र में नए डिवाइडर कट के कारण रोजाना जाम लग रहा है। अधिकारियों ने यहां ट्रैफिक सिग्नल और साइन बोर्ड लगाने की बात कही।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन से निर्यात कंटेनरों की आवाजाही प्रभावित होने और डिटेंशन चार्ज बढ़ने का मामला भी उठाया गया। कारोबारियों ने गांगन तिराहा से सर्किट हाउस मार्ग पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के कारण हो रहे ई-चालानों पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
एमएचईए अध्यक्ष नावेद उर रहमान ने कहा कि कई औद्योगिक ईकाइयां एमडीए बनने से पहले स्थापित हुई थीं, लेकिन अब एमडीए सीमा में आने के बाद उन्हें मानचित्र स्वीकृति, कंपाउंड निर्माण और अन्य प्रक्रियाओं में भारी शुल्क देना पड़ रहा है। ऐसे में पुरानी इकाइयों को रियायती दरों पर राहत दी जानी चाहिए। औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बिजली ट्रिपिंग और अनियमित आपूर्ति से फैक्ट्रियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
- लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रचित अग्रवाल ने कहा कि एमएचएससी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडीक्राफ्ट्स टेक्नोलॉजी और लकड़ी फाजलपुर स्थित फर्नेस सेंटर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू करने पर विचार चल रहा है। दोनों स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा और जहां सुविधाएं बेहतर मिलेंगी, वहां सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।