फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aimim leader told

एक झंडा, एक नेता चुने कौम: शौकत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
aimim leader told
मुरादाबाद। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा कि जिस कौम का खुदा एक, नबी एक, किबला एक, उस कौैम ने अभी तक अपना एक नेता, एक झंडा नहीं चुना। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी हर वार्ड में प्रत्याशी खड़ा करेगी। मेयर पद का प्रत्याशी भी मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन

वार्ड-56 मोतीबाग में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में मुसलमानों ने बढ़ चढ़ कर कुर्बानी दी है। आज आजाद हिंदुस्तान में उसके साथ नाइंसाफी की जा रही है। यह हाल तब है जब मुसलमानों ने समय-समय पर सभी पार्टियों पर भरोसा किया, लेकिन उसके बदले उन्हें मिला कुछ नहीं।
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में कई जगह दंगे हुए। विवादित बाबरी मस्जिद का ताला खुलवाने का काम भी कांग्रेस ने किया। 1992 में मुसलमानों ने कांग्रेस को तलाक दिया। सपा पर भरोसा किया, लेकिन सपा ने भी मुसलमानों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि यह देश सभी धर्म और जाति के लोगों का देश है। लेकिन इसके बाद भी लाउडस्पीकर सिर्फ मस्जिद से उतारे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी एडवोकेट, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष वकी रशीद, मोहम्मद इकबाल, जकी राइनी, एहतेशाम मंसूरी, नानू वारसी उर्फ नजर, कासिम अंसारी, वहाजुद्दीन, अब्दुल कादिर, वसीम सिद्दीकी, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद यासीन, इरशाद मलिक, हाजी इसरार, नसीम सैफी, यूसुफ शम्सी, फहीम सैफी, जुबैर आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed