मुरादाबाद। कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को एएच ब्लास्टर टीम का मुकाबला कलक्ट्रेट क्रिकेट क्लब से हुआ। इसमें एएच बलास्टर टीम ने कलक्ट्रेट क्लब को 77 रनों से हरा दिया। एएचब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे नौ विकेट खोकर 183 रन बनाए।
एएच ब्लास्टर टीम की ओर से मोहम्मद आलम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 62 रन बनाए। कलक्ट्रेट क्रिकेट क्लब की ओर से नावेद सिद्दीकी ने तीन, अभिषेक चौधरी और मलिक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कलक्ट्रेट की टीम 106 रन बनाकर ढेर हो गई। अभय अग्रवाल ने 22 गेंदों में सर्वाधिक 34 रन बनाए। एएच बलास्टर टीम के फराज सिद्दीकी ने तीन, आर्यन चौधरी और इसरजीत ने दो-दो विके झटके। मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहम्मद आलम को मिला। मैच के दौरान साजिद बेग, शानू, शावेज, निजाम अली, रफी हुसैन, रेलवे के स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा, अंपायर सत्येंद्र और शमशाद मौजूद रहे।