{"_id":"6331fe80c4a33d08276f1938","slug":"agrasen-jayanti-celebrated-city-news-mbd4424603194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन समाज
सार
महाराजा अग्रसेन समाज की ओर से श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।गुुजरिया मटकी माखन की नीचे क्यों न उतारे, भोली सुरतिया पर मन मेरा भजन पर राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु भी खूब झूमे।इसमें महाराजा अग्रसेन जी का भव्य स्वरूप था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन समाज की ओर से श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार शाम को 18 गोत्रीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित हुआ और फिर बैंडबाजों की धुन पर पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
महाराजा अग्रसेन समाज की ओर से आयोजित किए जा रहे महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव कार्यक्रम में एमआईटी में 18 गोत्रीय महायज्ञ पंडित मुकुल शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस यज्ञ के मुख्य यजमान हरिओम अग्रवाल और मंजू अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सभी अग्र बंधु भारतीय परंपरा के अनुसार वेशभूषा में पहुंचे थे। महायज्ञ के लिए एमआईटी परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। विधिविधान से सभी ने महायज्ञ में आहुति दीं। यज्ञ के बाद एमआईटी रामगंगा विहार से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा साईं मंदिर से स्टेडियम रोड होते हुए सेल्स टैक्स ऑफिस के पास पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा वापस एमआईटी परिसर में ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल रहा। इसके बाद महाराजा अग्रसेन समाज का बैनर, 18 गोत्रों के प्रतीक बच्चे सुसज्जित पोशाकों में घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा में शामिल रहा। बैंडबाजों की धुन पर राधा-कृष्ण की झांकी का सजीव मंचन हुआ। गुुजरिया मटकी माखन की नीचे क्यों न उतारे, भोली सुरतिया पर मन मेरा भजन पर राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु भी खूब झूमे। इसके बाद भगवान केदारनाथ की झांकी और राम-रावण संवाद की झांकी का सभी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। श्रीराम जी की सेना चली भजन पर भगवान श्रीराम-रावण के युद्ध का मंचन किया गया। अंत में महाराजा अग्रसेन का रथ था। इसमें महाराजा अग्रसेन जी का भव्य स्वरूप था। शोभायात्रा मार्ग में कई स्थानों पर महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। शोभायात्रा में अग्रवाल बंधुओं के बच्चे व महिलाएं माइक पर महाराज अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की ट्रस्टी शिखा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने किया।
एक रुपया एक ईंट का किया आह्वान
अध्यक्ष सौरभ मित्तल ने बताया कि महाराज अग्रसेन को समाजवाद का दूत कहा जाता है। अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना के लिए उन्होंने नियम बनाया था कि उनके नगर में बाहर से आने वाले प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए नगर में रहने वाले एक रुपया एक ईंट देंगे, जिससे वह परिवार स्वयं के लिए मकान और व्यापार का प्रबंध कर सके। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया और व्रत के भोजन के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
इनकी रही मौजूदगी
एमआईटी के ट्रस्टी अनिल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा शोभायात्रा संयोजक अमन अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, भोजन संयोजक विमल अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री विकास अग्रवाल, सचिन सिंघल, अजीत अग्रवाल, विशाल, प्रशांत, अंकित, रतन, अमन, महिला प्रकोष्ठ से राधिका अग्रवाल, मोनिका मित्तल, संगीता अग्रवाल, प्रीति, गुंजन, रेखा, राखी, मोनिका, अंशु, वंदना, सोनल, प्रियंका, झरना, आशा ऊषा, आदि मौजूद रहीं।