फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   agitation in moradabad

कटघर में बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव, लाठीचार्ज

Wed, 05 Aug 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ बेड़ों में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर विरोध की चिंगारी पूरे मंडल में फैल गई है। मंगलवार को रामपुर, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद में कांवड़ियों व हिंदू संगठनों ने डीजे पर प्रतिबंध के खिलाफ पूरा दिन जगह-जगह जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किए और मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। शाम होते-होते ये चिंगरी बवाल में तब्दील हो गई।
विज्ञापन



संभल में पब्लिक ने हाईवे जाम करके हंगामा किया तो मुरादाबाद में कटघर थाने की दस सराय चौकी पर भीड़ ने पथराव कर दिया। एक कांवड़ बेडे़ से पुलिस द्वारा जबरन डीजे उतारे जाने की प्रतिक्रिया में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने चौकी में घुसकर पुलिस कर्मियों से मारपीट की और चौकी व हाईवे पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। कटघर में ही प्रभात मार्केट और हनुमान मूर्ति पर भी डीजे पर प्रतिबंध के विरोध में भीड़ ने हाईवे किया और पुलिस पर पत्थर फेंके।
विज्ञापन



देर रात खबर लिखे जाने तक फोर्स मौके पर तैनात थी और हंगामा जारी था। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दस सराय पुलिस चौकी के सामने स्थित सीतापुरी के कांवड़ियों के जत्थे से दस सराय पुलिस ने मंगलवार देर शाम जबरन डीजे उतरवा लिया। विरोध करने पर कांवड़ बेड़े में शामिल दो लोगों और डीजे संचालक को भी पुलिस मारपीट करते हुए उठा ले र्गई। कांवड़ियों की पुलिस पिटाई की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हुई और दस सराय पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे ब्लॉक हुआ तो पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारीं जिसके जवाब में भीड़ ने पुलिस चौकी और संभल पुल पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात काबू किए। यहां हालात काबू में हुए ही थे कि भीड़ ने कटघर थाने के पास प्रभात मार्केट पर हाईवे जाम कर दिया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।



पुलिस ने यहां भी लाठियां फटकारीं तो भीड़ ने जवाब में पत्थर फेंके। कटघर इलाके में ही हनुमान मूर्ति तिराहे पर भी भीड़ ने हाईवे जाम करके डीजे से प्रतिबंध हटाने की मांग की। देर रात तक पुलिस अधिकारी मौके पर डेरा डाले थे। भीड़ रह रहकर नारेबाजी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed