फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Age determination case: Judgment in Abdullah Azam case may come on January 31

उम्र निर्धारण केस: सपा नेता अब्दुल्ला आजम मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी, 31 जनवरी को आ सकता है फैसला

Thu, 25 Jan 2024 08:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 08:33 AM IST
सार

मुरादाबाद के छजलैट प्रकरण में अब्दुल्ला आजम समेत अन्य को सजा सुनाई जा चुकी है। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। उनका कहना था कि जिस समय केस दर्ज किया गया था तब वह नाबालिग थे। कोर्ट अब तक इस मामले में लखनऊ नगर निगम व पीजीआई के अफसरों को तलब कर चुकी है।

विज्ञापन
Age determination case: Judgment in Abdullah Azam case may come on January 31
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के उम्र निर्धारण मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। इस मामले में बुधवार को भी तारीख लगा दी गई। अब इस मामले में 31 जनवरी को फैसला सुनाया जा सकता है। सोलह साल पहले दो जनवरी 2008 को छजलैट थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आजम खां की गाड़ी रुकवा ली थी।

विज्ञापन


जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम समेत कई सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने आजम खां और अब्दुल्ला आजम को दो- दो साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


शेष आरोपियों को मुकदमे से साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था। अब्दुल्ला आजम ने सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा कि वह घटना के वक्त नाबालिग थे। सुप्रीम कोर्ट ने जनपद न्यायाधीश मुरादाबाद को आदेशित किया गया कि वह अब्दुल्ला आजम की उम्र का निर्धारण कर रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल और मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि शनिवार को जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार ने दोनों पक्षों की ओर से बहस सुन ली गई थी।


जिसमें अब्दुल्ला आजम और अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे से संबंधित रिकाॅर्ड अदालत में पेश किए गए थे। न्यायाधीश ने मामले में आगामी कार्यवाही के लिए 31 जनवरी लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed