फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After marriage in a mass marriage ceremony, the relationship broke down in an attempt to climb the baraat.

सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बाद बरात चढ़त की कोशिश में रिश्ता टूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
After marriage in a mass marriage ceremony, the relationship broke down in an attempt to climb the baraat.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने के बाद दंपती ने पारंपरिक ढंग से बरात चढ़ाने की तैयारी कर रहे वर और कन्या पक्ष के बीच दहेज को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में कन्या पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने वर पक्ष के एक शख्स को हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद बरात चढ़ाने पर सहमति बनी रही। शनिवार को बरात से पहले वर ने हिरासत में लिए गए शख्स की रिहाई की शर्त रख दी, जिसके बाद कन्या ने शादी से इनकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन

संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। किसान की बेटी की शादी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ 11 दिसंबर 2021 को बहजोई (संभल) में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बाद कन्या अपने मायके में ही रह रही थी। दोनों परिवारों ने पारंपरिक तरीके से बरात की चढ़त के साथ विधिवत शादी समारोह करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

इसके तहत शुक्रवार (13 मई) को कन्या पक्ष के लोग शादी की तैयारी पर बातचीत के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान युवक और उसके परिजन दहेज में फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, सोने की चेन, अंगूठी और पांच लाख रुपये नकदी की मांग करने लगे। दहेज की मांग पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता, भाई और बहनोई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस विवाद के बाद भी शनिवार को शादी का आयोजन करने पर सहमति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिडौली थाने की पुलिस ने बताया कि शनिवार को बरात जानी थी। दूल्हे के लिबास में सजे युवक ने कन्या पक्ष को संदेश भिजवाया कि एक दिन पहले हिरासत में लिए गए शख्स की रिहाई करवाएं, उसके बाद बरात रवाना होगी। इस पर दोनों पक्षों में फिर खींचतान शुरू हो गई। बढ़ते-बढ़ते बात थाने तक पहुंच गई। थाने में वर पक्ष के लोगों ने 11 दिसंबर को सामूहिक विवाह योजना में दोनों की शादी हो जाने का राज खोल दिया। थाने में दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने सुलह के प्रयास शुरू किए लेकिन इसी बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

डिडौली के थानेदार सुनील मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों में शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी के बाद दोबारा शादी करने की कोशिश की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed