फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after gange rape make vedeo

प्रेमी और उसके दोस्त ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद कैफ ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया था। चार अगस्त को मोहम्मद कैफ उसे बाइक पर बैठा कर मुरादाबाद अपने किसी परिचित के कमरे पर ले गया, जहां पर कैफ का दोस्त अरबाज पहले से ही मौजूद था।

विज्ञापन
after gange rape make vedeo

विस्तार

कुंदरकी। मैनाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने मैनाठेर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि छह माह पहले मोबाइल फोन के जरिये मोहम्मद कैफ से उसकी दोस्ती हो गई थी। मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद कैफ ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया था। चार अगस्त को मोहम्मद कैफ उसे बाइक पर बैठा कर मुरादाबाद अपने किसी परिचित के कमरे पर ले गया, जहां पर कैफ का दोस्त अरबाज पहले से ही मौजूद था। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोप है हि पीड़ित युवती ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अश्लील फोटो दिखा कर कहा कि अगर तूने कहीं कुछ बताया तो फोटो का वायरल कर देंगे। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। बदनामी के डर से उसने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मैनाठेर थाने में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना और आईटी एक्ट केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed