{"_id":"61df2b8a57edfb43d343eac8","slug":"after-271-days-the-number-of-infected-crossed-four-hundred-moradabad-news-mbd4158406105","type":"story","status":"publish","title_hn":"271 दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
271 दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के पार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दूसरी लहर जैसी नजर आने लगी है। जिले में करीब 271 दिन बाद एक ही दिन में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार सौ के पार पहुंच गया। बुधवार को सीओ ठाकुरद्वारा, नायब तहसीलदार कांठ और कमिश्नर ऑफिस के आठ कर्मचारियों समेत 477 लोग पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले जिले में 16 अप्रैल 2021 को 435 संक्रमित मरीज मिले थे।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ने लगी है। जिले में इस लहर में पिछले सोलह दिनों से लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बुधवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 477 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों की ये संख्या इस लहर में अब तक की सबसे अधिक है। संक्रमित मरीजों में सीओ ठाकुरद्वारा, नायब तहसीलदार कांठ, जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, बिलारी सीएचसी के चिकित्साधिकारी, आरपीएफ की महिला सिपाही शामिल हैं। वहीं कमिश्नर कार्यालय में तैनात आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोविड कमांड सेंटर में तैनात महिला डॉक्टर और दो कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं, जबकि ठाकुरद्वारा के एक ही परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र और आस्था कॉलोनी में एक ही परिवार के चार-चार सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं पुलिस एकेडमी और नौवीं पीएसी में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। मूंढापांडे थाने का चालक समेत दो पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2123 हो गई है। तेरह मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
कोरोना के मरीज रोजाना बढ़ रहे हैं। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे लोग हर हाल में टीकाकरण करा लें। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ