Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocates urge... completion of court building process at the earliest

Moradabad News: अधिवक्ताओं का जोर... शीघ्र पूरी हो न्यायालय भवन की प्रक्रिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Advocates urge... completion of court building process at the earliest
ठाकुरद्वारा। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने नगर में न्यायालय भवन का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने इस आशय का मांगपत्र शनिवार को समाधान दिवस पर ठाकुरद्वारा आए डीएम को दिया था। ज्ञापन में बताया है कि अपना भवन न होने से न्यायालय जिला पंचायत के लीज पर लिए भवन में चल रहा है। न्यायालय के अपने भवन के लिए साहबगंज में 5.25 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव और निर्माण कार्य शुरू शीघ्र पूरा कराने की जरूरत है। ज्ञापन देने वालों में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामावतार शर्मा, महासचिव मोहम्मद आकिब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुर्शीद अली, उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, ताहिर हुसैन, साबिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


00

भूमि पर कब्जे के विवाद में दो गुटों में तनातनी, सूचना पर दौड़ी पुलिस

- दोनों पक्षों से विवादित भूमि खाली कराई, निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ठाकुरद्वारा। गांव वोवदवाला में भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर सोमवार को दो पक्षों में तनातनी से माहौल गर्मा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि विवादित भूमि को दोनों गुटों से खाली करवाकर आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि भूमि का यह विवाद दिनेश कुमार और संजीव कुमार के पक्षों के बीच है। दिनेश पक्ष का कहना है कि उनका वहां पर कोल्हू चलता था लेकिन दूसरा इस बात को गलत बताकर जमीन अपनी कह रहा है। इस भूमि पर एक गुट ने दिवाली पर दीपक जला दिए थे, जिसकी प्रतिक्रिया में दूसरे गुट ने सोमवार को वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने कहा कि दोनों गुटों में तनातनी देखते हुए उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक करवाई की जा रही है। फिलहाल मौके से दोनों गुटों का कब्जा हटवा दिया है। दोनों गुट एक ही परिवार के और विवादित भूमि ग्राम समाज की बताई जा रही है। इस बात की जांच स पुष्टि कराने के लिए एसडीएम कार्यालय पत्र भेजेंगे।

00

फोटो 13, 14 फाइल फोटो सहित

ठाकुरद्वारा के कपड़ा व्यापारी के बेटे का शव जसपुर की नहर में मिला

- शनिवार को घर निकलने के बाद से गायब था

संवाद न्यूज एजेंसी

ठाकुरद्वारा। नगर के कपड़ा व्यापारी शराफत बजाज के बेटे सलीम (40) का शव सोमवार को ऊधमसिंह नगर के जसपुर की नहर में पड़ा मिला। वह शनिवार को घर से निकलने के बाद से गायब था।

ठाकुरद्वारा में मछली बाजार निवासी शराफत की ठाकुरद्वारा में कुरेशियान मस्जिद के पास कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि बेटा सलीम पहले कपड़े का काम करता था। फिर जूते चप्पल बेचने लगा। आजकल वह एक राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। शनिवार को दोपहर के खाने के बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकला तो लौटा नहीं। तलाश के दौरान भी उसका कोई पता नहीं चला।

व्यापारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस के माध्यम से उन्हें बेटे का शव जसपुर में नहर में पड़ा होने की सूचना मिली। सलीम की जेब से मिले कागज पर एक मोबाइल नंबर लिखा था, जो जसपुर निवासी का व्यक्ति का है। जसपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पानी में पड़ा होने से शव फूल गया था। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।

----------

नहीं थम रहे पत्नी-बच्चों के आंसू

सलीम की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सलीम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी फहरीन और उसके दो छोटे बच्चों का बुरा हाल है।

00

जगमग में घिरे रहे घर-बाजार, पूजन-पटाखेबाजी के बीच मनाया त्योहार

- दिवाली मनाने के साथ गोवर्धन और भाई दूज की तैयारी तेज

फोटो 1,2,3,4,5,6

संवाद न्यूज एजेंसी

ठाकुरद्वारा। दीपकों की कतार, रंग-बिरंगे बल्बों की लड़ियों से सजे घर और बाजार के बीच रविवार की रात दिवाली की खुशियों से सराबोर नजर आई। नगर से लेकर गांवों तक घर-घर लक्ष्मी-गणेश पूजन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी का धूम-धड़ाका छाया रहा।

दिवाली की रात घरों में पारंपरिक पूजन के बाद तमाम लोग त्योहारी रंगत देखने के लिए सड़कों पर निकले। बाजार की सजावट का आनंद लिया तो कई लोगों ने मंदिरों में जाकर भी पूजा की। परिचितों के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। धनतेरस के पहले से बाजारों में शुरू हुआ जरूरी खरीदारी का दौर दिवाली की रात भी जारी रहा। इस दौरान साज-सज्जा, लाइटिंग, पूजन के सामान से लेकर बर्तन आदि की खरीदारी हुई। बाद के तीन दिनों में पटाखा विक्रेताओं के यहां भीड़ लगी रही। नगर समेत तहसील क्षेत्र के गांव-कस्बों में पटाखे बेचने के लिए 66 लाइसेंस जारी हुए थे। विक्रेताओं ने पूरे क्षेत्र में एक करोड़ का पटाखा कारोबार होने का अनुमान जताया है।


सोमवार से घरों और बाजार में गोवर्धन और भाई दूज की तैयारी में तेजी देखने को मिली। भाई दूज मनाने के साथ कई दिन की इस त्योहारी श्रृंखला पर विराम लग जाएगा।

0000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed