फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocate filed a report against 17 people, nine named

Moradabad News: अधिवक्ता ने 17 लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, नौ नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Advocate filed a report against 17 people, nine named
कुंदरकी। तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा गांव में आम के बाग में पेड़ों के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष के 17 लोगों पर जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें शिक्षक समेत नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर से सटे ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा निवासी अधिवक्ता रागिब अली खान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि चार जून को अपने आम के बाग की फसल बेचे जाने और अतिक्रमण के संबंध में सूचना दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के लिए आए दरोगा ब्रजपाल सिंह से उसने उसके हिस्से की फसल न तोड़ने का आग्रह किया। इस पर दरोगा ने बाग ठेकेदार से उसके हिस्से के पेड़ों से आम न तोड़ने के निर्देश देकर चले गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के पश्चात दूसरे पक्ष के दिलशाद, जरजीस, जैद, तहब्बुर, शुएब, मोनिस, शारिक, शाहिद, वाहिद और सात व आठ लोगों ने गाली गलौच करते हुए जानलेवा हमला किया। इन लोगों से जैसे तैसे करके उसने बचाव किया। आरोप है कि अधिवक्ता के पीसीआर पर कॉल करने पर आरोपी पक्ष ने लाठी डंडे, सरिये, रॉड, चाकू और अन्य हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नियत से हमला किया। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों भी घायल हुए थे। पुलिस ने जांच कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed