फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocate Ekta Manch raised the issue of smart meters

Moradabad News: अधिवक्ता एकता मंच ने उठाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Advocate Ekta Manch raised the issue of smart meters
बिलारी। ढकिया नरु गांव के आंबेडकर पार्क में रविवार सुबह अधिवक्ता एकता मंच की मासिक जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई। इसमें स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिवक्ताओं को आ रही समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठा। जिले की सभी तहसीलों में संगठन को मजबूत बनाने और अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंच पदाधिकारियों ने कहा कि मंच से जुड़े अनेक वकीलों ने अवगत कराया है कि उनके घरों पर जो स्मार्ट विद्युत मीटर लगे हुए हैं उनसे पहले के मुकाबले अधिक बिल आ रहे हैं। उपभोक्ताओं के मना करने के बाद भी विद्युत विभाग ने दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगाए हैं। मंच पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। वहीं मुरादाबाद कचहरी की कई अदालतों में थानों का क्षेत्राधिकार बदले जाने पर मुकदमों की पत्रावलियां मिलने में आ रही समस्या पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने तय किया कि संगठन की मजबूती के लिए मुरादाबाद जिले की चारों तहसीलों में सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक वकीलों को जोड़ा जाए और वकीलों के उत्पीड़न का कोई मामला सामने आने पर एकजुट होकर मुकाबला किया जाए। कार्यक्रम के अंत में युवा अधिवक्ता सुमित शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश पाल सिंह और संचालन आदेश कुमार सक्सेना ने किया। इस अवसर पर दिलदार हुसैन, जसपाल सिंह, सतीशपाल सिंह, शरीफ अहमद खां, मुनेंद्रपाल सिंह, कोमिल शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, श्याम रंजन भारद्वाज, चौधरी सुरेश सिंह, अब्दुल हफीज अंसारी व नीरज सोलंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-12,13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed