फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   advisery for corona vaccination from DG health uttar pradesh

किसी टीके से पहले हुआ है रिएक्शन तो वैक्सीनेटर को बताए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
advisery for corona vaccination from DG health uttar pradesh
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत के बाद कोरोना टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग अब और अधिक सावधानी बरतेगा। 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण को लेकर महानिदेशक परिवार कल्याण ने एडवाइजरी जारी की है। अगर किसी को कभी किसी टीके या इंजेक्टेबल थेरेपी से एनाफिलेक्सिस या एलर्जिक रिएक्शन हुआ है तो वैक्सीनेटर को जरूर बताएं। ऐसे लोगों को वैक्सीन की डोज नहीं दी जाएगी। केंद्र पर एडवाइजरी की एक प्रति वैक्सीनेटर के पास मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह को शनिवार को कोरोना का टीका लगा था। रविवार शाम अचानक उनकी मौत हो गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक और सेप्टिसैमिक शॉक आने के बाद विभागीय अधिकारियों और शासन ने राहत की सांस ली थी। महिपाल को निमोनिया की शिकायत बताई जा रही थी। ऐसे में अब दूसरे चरण और दूसरी डोज के टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और सतर्कता बरतने वाला है। 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण से पूर्व महानिदेशक परिवार कल्याण ने प्रदेश के सभी एडी हेल्थ और सीएमओ को एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि किन लाभार्थियों को टीका नहीं लगाना है या किन परिस्थितियों में लाभार्थी के लिए टीकाकरण चार से आठ सप्ताह के लिए स्थगित किया जा सकता है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि एडवाइजरी जारी की गई है, इसकी एक प्रति हर केंद्र पर वेक्सीनेटर के पास रहेगी। इसके आधार पर ही टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज नहीं देनी चाहिए
- कोविड-19 वैक्सीन 18 वर्ष से कम आयु वर्ग को नहीं दिया जाना है
- जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन की पिछली डोज के बाद एनाफिलेक्सिस या एलर्जिक रिएक्शन हुआ हो
- जिन्हें कभी किसी टीके या इंजेक्टेबल थेरेपी, दवा उत्पाद, खाद्य पदार्थ आदि से एनाफिलेक्सिस या एलर्जिक रिएक्शन हुआ हो
- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कोविड-19 की वैक्सीन नहीं दी जाएगी
इन परिस्थितियों में कोवडि-19 टीकाकरण का 4-8 सप्ताह के लिए स्थगित किया जाना है
- कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव/सक्रिय लक्षण वाले व्यक्ति
- कोरोना संक्रमण के मरीज जिन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या प्लाज्मा दिया गया है
- जो व्यक्ति किसी भी गंभीर बीमारी के कारण अस्वस्थ है या अस्पताल में भर्ती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed