फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Adverse entry to four JEs, withheld one day's salary of 12

चार जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि, 12 का एक दिन का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to four JEs, withheld one day's salary of 12
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने अधिशासी अभियंताओं की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रोफॉर्मा के आधार पर ही कार्य जाए। उपाध्यक्ष ने जोन एक और तीन में तैनात अवर अभियंताओं द्वारा सीलिंग और कंपाउंडिंग में अपेक्षाकृत दिलचस्पी नहीं लेने पर नाराजगी जताई। चार अवर अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए, जबकि 12 अवर अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बाकी को चेतावनी जारी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एमडीए वीसी ने एक अवर अभियंता के अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए समिति का गठन किया। साथ ही सहायक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने महकमे के अधिकारियों से कहा कि बिना कंपाउंडिंग स्वीकृत कराए और बिना कोई डिमांड पत्र जारी किए किसी से भी कोई धनराशि जमा नहीं कराई जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्राधिकरण में शमन मानचित्र की स्वीकृति के लिए आवेदन करने के बाद कोई भी धनराशि प्राधिकरण कोष में तब तक जमा न करें, जब तक कि प्राधिकरण द्वारा कोई डिमांड पत्र जारी नहीं किया गया हो। डिमांड पत्र प्राप्त करने के बाद ही संबंधित मद की धनराशि प्राधिकरण कोष में (मानचित्र खाते) जमा करें, अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन

दो सहायक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
मुरादाबाद। एमडीए वीसी ने ग्राम ढक्का एवं लाकड़ी फाजलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर मेट उपस्थित मिले, लेकिन भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति सुस्त मिली। इस पर संबंधित मेटों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत से संबंधित कार्यों में प्रगति नहीं मिलने पर सहायक अभियंता सिविल और सहायक अभियंता विद्युत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संबंधित अवर अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। संबंधित ठेकेदार को कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed