फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Adnan Ashraf became the national general secretary of Congress's Minority Front

Moradabad News: अदनान अशरफ बने कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Adnan Ashraf became the national general secretary of Congress's Minority Front
बछरायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्बा निवासी अदनान अशरफ को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। संगठन प्रभारी व सांसद केसी वेणुगोपाल ने अधिकारिक तौर पर इसकी सूचना जारी की है।
विज्ञापन

वर्तमान में अदनान अशरफ अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया प्रमुख के पद पर काम कर रहे हैं। अदनान अशरफ ने अपने मनोनयन पर पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अल्पसंख्यकों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए काम करेंगे। अदनान अशरफ टीवी चैनलों पर होने वाली डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। अदनान अशरफ राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवा कांग्रेस में रहते हुए उत्तराखंड के प्रभारी रह चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उनको चुनाव प्रभारी बनाकर उत्तर कन्नड़ जिले में भेजा था। केंद्रीय युवा व खेल मंत्रालय में सलाहकार समिति सदस्य रह चुके अदनान अशरफ का कहना है कि अल्पसंख्यकों के हित कांग्रेस के साथ ही सुरक्षित हैं। वह अल्पसंख्यकों को अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ने के लिए काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed