Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Admission process begins at Atal Residential School; last date for applications is January 5.

Moradabad News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Admission process begins at Atal Residential School; last date for applications is January 5.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस मामले में अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि पांच जनवरी 27 है।

उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि तहसील बिलारी के अंतर्गत ग्राम पीपली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 रविवार को आयोजित की जाएगी। इस विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोविड-19 के कारण निराश्रित हुए बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी। शैक्षिक सत्र में कक्षा-6 के लिए कुल 140 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। वहीं कक्षा-9 में विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों की तुलना में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा-6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य और कक्षा-9 में प्रवेश के लिए एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होनी अनिवार्य है। प्रवेश के लिए उपलब्ध कुल सीटों में 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अतिरिक्त एससी एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। निर्माण श्रमिकों के ऐसे बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जिनके माता-पिता पंजीकरण कराए हैं। 30 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण के बाद कम से कम तीन वर्ष की सदस्यता पूर्ण कर ली हो। प्रत्येक पंजीकृत निर्माण श्रमिक के अधिकतम दो बच्चे आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश आवेदन पत्र मंडल के सभी जनपदीय श्रम विभाग कार्यालयों, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed