{"_id":"5f62832b8ebc3e0f503b6955","slug":"administration-ready-to-supply-oxygen-city-news-mbd3628667111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड और नॉन कोविड नौ अस्पतालों को रोज मिलेगी 3680 किलो ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड और नॉन कोविड नौ अस्पतालों को रोज मिलेगी 3680 किलो ऑक्सीजन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन संकट से जूझते अस्पतालों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने 20 टन ऑक्सीजन का अधिग्रहण किया है। अधिकारियों का दावा है कि अस्पतालों की ऑक्सीजन सप्लाई चेन बाधित नहीं होने दी जाएगी। कोविड और नॉन कोविड प्रमुख नौ अस्पतालों को प्रतिदिन 3680 किलोग्राम की ऑक्सीजन सप्लाई दी जाएगी।
कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की खपत और कीमत दोनों ही बढ़ गई है। अस्पताल भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। बाजार में ऑक्सीजन की मारामारी है। पीतल की ढलाई से लेकर गैस वेल्डिंग से जुड़े कारोबार पर असर पड़ा है। मुरादाबाद में सर्वाधिक ऑक्सीजन की सप्लाई काशीपुर स्थित इंडिया ग्लाइकोल से होती है। ऑक्सीजन संकट को देखते हुए जिला औषधि नियंत्रक विभाग ने कंपनी के आपूर्तिकर्ता क्वात्रा इंडस्ट्रीयल गैस कंपनी मैनाठेर लाकड़ी फाजलपुर से 20 टन ऑक्सीजन अधिग्रहण कर ली है। जिला औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक के मुताबिक अधिग्रहण की गई ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रतिदिन नौ अस्पतालों को सुनिश्चित की जाएगी।
इनको मिलेगी प्रतिदिन ऑक्सीजन
- एमसीएच स्थित कोविड एल टू को प्रतिदिन 540 किलोग्राम
- जिला अस्पताल को 150 किलोग्राम
- एपेक्स अस्पताल को 575 किलोग्राम
- सांई अस्पताल को 475 किलोग्राम
- ब्राइट स्टार अस्पताल को 1105 किलोग्राम
- फोटोन अस्पताल को 270 किलोग्राम
- उजाला अस्पताल को 270 किलोग्राम
- केवीआर अस्पताल को 270 किलोग्राम
- टीएमयू अस्पताल को 70 किलोग्राम
एंबुलेंसों में भी ऑक्सीजन का संकट
मुरादाबाद। अस्पतालों के अलावा एंबुलेंसों में ऑक्सीजन का संकट बना है। अस्पतालों के लिए आपूर्ति होने वाली ऑक्सीजन की कीमतें सरकार के नियंत्रण में हैं, जबकि बाजार में ऑक्सीजन की कीमत दोगुने से अधिक बढ़ी हैं। निजी एंबुलेंस चालक दोगुने कीमत पर ऑक्सीजन भरवा रहे हैं और इसका बोझ मरीजों के तीमारदारों की जेब पर आ रहा है।