{"_id":"66f4b8a1e472eea0b50d2da7","slug":"administration-conducted-investigation-declared-former-mlas-allegations-baseless-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-487890-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रशासन ने कराई जांच, पूर्व विधायक के आरोप को बताया निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रशासन ने कराई जांच, पूर्व विधायक के आरोप को बताया निराधार
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवार के तीन सदस्यों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के पूर्व विधायक हाजी रिजवान के आरोप को जिला प्रशासन ने निराधार बताया है। आरोपों की जांच कराकर एसडीएम बिलारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर की आख्या जिला प्रशासन को भेजी है। जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक के आरोपों पर स्पष्टीकरण जारी किया है।
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में गड़बड़ी आरोप लगाकर सपा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। कुंदरकी के पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने आरोप लगाया था कि उनके परिवार में पिता सहित तीन सदस्यों के वोट काट दिए गए हैं। कोटेदारों, आंगनबाड़ी, लेखपाल, ग्रामप्रधान, ग्राम सचिव से सत्यापन कराकर ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बावजूद बीएलओ रिपोर्ट लगाने से मना कर रहें हैं। इस आरोप की डीएम ने जांच कराई। प्रशासन के मुताबिक विधायक के तीन बेटों के नाम मो. जुबैर (क्रमांक 155), फैजान (क्रमांक 158), मो. उबैश (क्रमांक 159) मतदाता सूची में दर्ज हैं। क्रमांक 156 पर दर्ज मो. नासिर पुत्र मो. रिजवान और क्रम संख्या 159 पर दर्ज मो. उबैश की एक ही फोटो है। सूची के भौतिक सत्यापन के समय पूर्व विधायक के परिवार के एक मतदाता के डबल प्रविष्ट होने के कारण मो. उबैश द्वारा क्रमांक 156 की प्रविष्टि को अपनी बताते हुए काटने की अनुमति देकर फॉर्म-7 भरा गया था। जबकि पूर्व विधायक के पिता भूलन पुत्र छुट्टन का नाम मतदाता सूची के बूथ नंबर 361 के क्रमांक 152 पर दर्ज है। बीएलओ ने पूर्व विधायक के पिता नाम काटने के संबंध में फॉर्म-7 नहीं भरा है। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि एसडीएम बिलारी से पूर्व विधायक के आरोपों की जांच कराई है। जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं।