फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   adg will lead of pm modi security

पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान संभालेंगे एडीजी

Fri, 02 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
adg will lead of pm modi security
पीएम माेदी की ‌पर‌िवर्तन रैली की तैया‌रियां - फोटो : अमर उजाला
  तीन दिसंबर को नया मुरादाबाद में होने वाली भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की कमान उत्तर प्रदेश पुलिस के तेज तर्रार अफसर एडीजी सिक्योरिटी भावेश कुमार सिंह संभालेंगे। गुरुवार को भावेश कुमार सिंह मुरादाबाद पहुंच गए। उन्होंने पुलिस लाइन में अधिकारियों से संग मीटिंग की। पीएम की सुरक्षा को लेकर उन्होंने टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जनसभा स्थल का जायजा भी लिया। एक एक प्वाइंट नोट किया गया। जहां अधिकारी व जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां एसपीजी की टीम ने जनसभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस व प्रशासन की अधिकारी भी जनसभा स्थल व उसके आसपड़ोस के इलाकों पर नजर बनाए हैं। मोदी की सुरक्षा की कमान एडीजी सिक्योरिटी भावेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को एडीजी ने वीसी के जरिये स्थानीय अधिकारियों से मोदी की सुरक्षा को लेकर  एक एक प्वाइंट पर चर्चा की थी। इसके अलावा जनसभा स्थल की तैयारियों के बारे में भी पूछा था। गुरुवार शाम एडीजी सिक्योरिटी भावेश कुमार सिंह पुलिस लाइन पहुंच गए। एडीजी ने सुरक्षा में लगाए जा रहे अधिकारियों से मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर एक एक प्वाइंट पर बात की। उन्होंने अधीनस्थों को बताया कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। एडीजी ने जनसभा स्थल भी जायजा किया। आईजी बीएस मीना, डीआईजी एसपी सिटी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मोदी की रैली का रिहर्सल, लैंड कराया हेलीकाप्टर
मुरादाबाद। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जनसभा स्थल से लेकर हेलीपैड और पार्किंग स्थल तक सब कुछ तैयार हो चुका है। गुरुवार को एयरफोर्स का हेलीकाप्टर जनसभा स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड पर लैंड कराया गया। गुरुवार दोपहर जैसे ही हेलीकाप्टर लैंड हुआ। एसपीजी के जवानों ने घेरा बनाकर हेलीकाप्टर को कवर कर लिया। जबकि हेलीपेड से लेकर मंच तक वाहनों का रिहर्सल कराया गया।

आईबी की टीम ने शहर में डाल डेरा
मुरादाबाद। पुलिस, एसपीजी के अलावा खुफिया एजेंसियां भी शहर में पहुंच गई हैं। जबकि आईबी और एटीएस की टीमों ने भी शहर में डेरा डाल लिया है। रामपुर, संभल और अमरोहा में भी खुफिया तंत्र अलर्ट किया गया है। संदिग्ध लोगों को नजर रखी जा रही है। जबकि होटलों में ठहरे लोगों से पूछताछ की जा रही है। जबकि दूसरे जनपदों में भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।


तैनात की गई अफसरों की फौज
मुरादाबाद। मोदी की जनसभा स्थल पर 40 आईपीएस अफसर, 30 पीपीएस अधिकारी, 100 इंस्पेक्टर व 400 दरोगा और 1600 सिपाही, 800 रंगरूट, 60 डिप्टी एसपी, आठ कंपनी पीएसी व आठ पैरा मिलिस्ट्री तैनात की गई है।
जबकि 10 एसपी,  40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed